Translate

Wednesday, 7 October 2015

YouTube से भी होती है Earning, इन 7 स्टेप्स से जानिए पूरी प्रॉसेस

YouTube से भी होती है Earning, इन 7 स्टेप्स से जानिए पूरी प्रॉसेस

 इंटरनेट पर वीडियो कंटेंट की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अच्छी क्वालिटी के कैमरा और सस्ते स्मार्टफोन के चलते लगातार वीडियो कंटेंट मार्केट में आ रहा है। ऐसे में तेजी से वीडियो अपलोड करने और शेयर करने का चलन बढ़ा है। आपकी यह हॉबी आपके लिए कमाई का भी जरिया बन सकती है। आप यू-ट्यूब पर वीडियो शेयर करके कमाई कर सकते हैं।

इस तरह होती है कमाई

यू-ट्यूब पर चलने वाले वीडियो में डिजिटल विज्ञापन होता है। इस विज्ञापन से जितनी कमाई होती है उसका 55% हिस्सा पब्लिशर को जाता है।   जबकि,45% हिस्सा गूगल के पास होता है। वीडियो बनाने वालों की कमाई सीपीएम (कॉस्ट पर 1000 व्यू), सीपीसी (कॉस्ट पर क्लिक) और सीटीआर (क्लिक थ्रू रेट) पर निर्भर करती है।... 

इन स्टेप्स को फॉलो करने से हो सकती है अर्निंग

1. गूगल अकाउंट

यू-ट्यूब पर वीडियो अपलोड करने के लिए सबसे पहले, लॉगइन की जरूरत होगी। इसके लिए आपका गूगल पर अकाउंट होना चाहिए। यानि आपकी जीमेल आईडी। ... जीमेल वाले यूजर्स को अलग से यूट्यूब अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं होती। आप जीमेल अकाउंट से ही यूट्यूब एक्सेस कर सकते हैं।... 

2. यूट्यूब चैनल
गूगल अकाउंट क्रिएट करने के बाद आपको वीडियो अपलोड करने के लिए यूट्यूब चैनल क्रिएट करना होगा। यह चैनल यू-ट्यूब पर आपका अकाउंट होता है। इसमें वीडियो अपलोड, व्यूज आदि की जानकारी रहती है। यूट्यूब के माई चैनल फीचर से आप अपना चैनल क्रिएट कर सकते हैं। इसके बाद इसमें वीडियो, स्लाइड शो के रूप में वीडियो अपलोड किए जा सकते हैं।

3. कैसे वीडियो करें अपलोड

वीडियो अपलोड करने के लिए आपको वीडियो मैनेजर की मदद लेनी होती है। यहां आप वीडियो में कई तरह की एडिटिंग कर सकते हैं। लेकिन वीडियो यूनीक होना चाहिए, क्योंकि यूनिक आइडिया वाले वीडियो ही आपके चैनल पर यूजर्स को लेकर आएगा। ध्यान रहे, किसी और के बनाए वीडियो अपलोड नहीं करें। इससे आपको कॉपीराइट एक्ट का सामना करना पड़ सकता है। यूनीक आइडिया वाले वीडियो से ही आपके चैनल पर यूजर्स आएंगे और इससे कमाई के चांस बढ़ेंगे। 

4. किस तरह होगी कमाई

यू-ट्यूब चैनल बनाने के बाद आपको गूगल एडसेंस अकाउंट बनाना होगा। एडसेंस गूगल के विज्ञापन डाटा का ऑफिशियल टूल है। यहां आपके यूट्यूब चैनल को कितने लोगों ने देखा और कितनों ने विज्ञापन पर क्लिक किया, इसकी पूरी जानकारी रहती है। इन विज्ञापनों के क्लिक से कितना पैसा मिला, इसकी जानकारी मिल जाएगी। एडसेंस अकाउंट क्रिएट करने के साथ ही आपको यूट्यूब के मोनेटाइजेशन  फीचर को इनएबल करना होता है। यह फीचर यूट्यूब की चैनल सैटिंग्स में दिया होता है। इस फीचर को एक्टिवेट करने का मतलब है कि आपके वीडियोज पर विज्ञापन दिखना शुरू हो जाएंगे और जो यूजर्स इन विज्ञापनों को क्लिक करके देखेंगे, उनका पैसा आपको मिलेगा। हालांकि मोनेटाइज फीचर को इनएबल करने के बाद यूट्यूब आपके चैनल की पूरी जांच करता है और इसके मानकों पर खरा उतरने के बाद ही आपके वीडियोज पर विज्ञापन दिखना शुरू होते हैं। 

5. अपने सभी चैनल को करें शेयर 

एक बार यू-ट्यूब चैनल बनाने और वीडियोज अपलोड करने के बाद आप अपने चैनल को ज्यादा से ज्यादा साइट्स पर शेयर करें। मसलन, आप फेसबुक, टि्वटर या फिर अपने पर्सनल ब्लॉग पर इसे शेयर कर सकते हैं। इसका सीधा सा मतलब है कि आपके यू-ट्यूब चैनल पर आने वाले लोगों की संख्या बढ़ेगी। जितने लोग आपका चैनल देखेंगे, उतनी ही आपकी कमाई बढ़ेगी।  

6. हर दिन करें अपडेट, बढ़ेगी कमाई

लगातार आपके यूट्यूब चैनल पर लोग वीडियो देखने आएं और हमेशा उन्हें कुछ नया वीडियो मिले, तो आपके चैनल की पॉपुलरिटी बढ़ेगी। इससे वीडियोज पर व्यूज बढ़ेंगे और इसका फायदा आपको कमाई के रूप में होगा। हर नए वीडियो में कुछ ना कुछ नया हो, तो आप यूजर्स को इंगेज करके रख सकते हैं। जितना ज्यादा समय आपके वीडियोज पर लोग बिताएंगे, आपकी कमाई उतनी ही बढ़ेगी। 

7. इस तरह बनें यू-ट्यूब के पार्टनर, करें पैसे ट्रांसफर करने की रिक्वेस्ट

इन सब के अलावा आप यू-ट्यूब के पार्टनर भी बन सकते हैं जिससे आपको अच्छा कंटेंट बनाने के टूल्स, सुझाव और बेहतर आईडियाज मिलते हैं। यूट्यूब पार्टनर बनकर प्राइज भी जीत सकते हैं। प्राइज किसी भी वीडियो के सबसे ज्यादा हिट्स पर डिपेंड करता है। यूट्यूब पार्टनर आप कभी भी बन सकते हैं। इसके साथ, जैसे ही आपके यूट्यूब चैनल पर विज्ञापन आना शुरू होते हैं और लोग आपके वीडियोज को देखना शुरू करते हैं, आपकी कमाई बढ़ जाएगी। आप 10 डॉलर की कमाई हो जाने के बाद कभी भी भुगतान के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं। 

Saturday, 3 October 2015

घर बैठे Earning का मौका देती हैं ये वेबसाइट्स, बस करने होते हैं आसान काम

घर बैठे Earning का मौका देती हैं ये वेबसाइट्स, बस करने होते हैं आसान काम

ज्यादातर लोग अपनी जरूरत के लिए ही सोशल मीडिया इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यदि आप सोशल मीडिया के जरिए कमाना भी चाहते हैं, तो कई वेबसाइट्स आपको अच्छे ऑप्शन देती हैं। इन वेबसाइट्स पर आपको छोटे-छोटे काम करने होते हैं। ऐसा ही एक काम है यूनिफार्म रिसोर्स लोकेटर। yourpehchan अपने पाठकों को लगातार इंटरनेट से कमाई के तरीकों के में बारे बताता रहा है। आज हम आपको बता रहे हैं कि यूनिफॉर्म रिसोर्स लोकेटर(URL) से कैसे कमाई की जा सकती है।

क्या है यूनिफॉर्म रिसोर्स लोकेटर 

यूआरएल (यूनिफॉर्म रिसोर्स लोकेटर) एक ऐसा जरिया है, जिससे आसानी से कोई भी लिंक शेयर किया जा सकता है। सोशल मीडिया पर यह ट्रेंड भी करता है। दरअसल, छोटे यूआरएल लिंक को इंटरनेट पर आसानी से रीडायरेक्ट किया जा सकता है। यह किसी भी संस्था को लोकेट करने में मदद करता है। इंटरनेट पर वायरल होने वाले मैसेज, वीडियो या फोटो भी इसके जरिए वायरल किए जाते हैं। गूगल जैसे बड़ी संस्था यूआरएल को छोटा करने जैसी सेवाएं देती हैं।

यूआरएल छोटा करके कैसे कमाएं 
पैसे इंटरनेट के जरिए सोशल मीडिया पर हम कई चीजों को शेयर करते हैं। यूआरएल से कमाई करने के लिए जरूरी है कि‍ आप बड़े यूआरएल को छोटा कर उसे सोशल मीडिया पर शेयर करें। आपके द्वारा शेयर किए गए यूआरएल पर फ्लैश होने वाले ऐड को जितने यूजर्स देखेंगे उस हि‍साब से कंपनी आपको पेमेंट करेगी। कमेंट, लाइक और वीजिबिलिटी के लिहाज से आपकी कमाई तय होगी।
ये कंपनियां देती हैं मौका...
 1.Adf.ly 
इस वेबसाइट को सबसे ज्‍यादा भरोसेमंद माना जाता है। इससे आप यूआरएल को शार्ट कर आसानी से पैसा कमा सकते हैं। Adf.ly पर कई फीचर्स मौजूद हैं। इनमें न्यूनतम पेमेंट 5 डॉलर है, जिसका भुगतान पे-पाल के जरिए आपके अकाउंट में आता है। आपके द्वारा बनाए गए यूआरएल पर कितने हिट्स आए हैं, इसका भी पता चलता है। वेबसाइट द्वारा जारी किए गए यूआरएल पर हर देश में अलग-अलग रेट तय किए गए हैं, जो कॉस्ट व्यू पर आधारित है। भारत में यह 1.09 डॉलर प्रति 1000 व्यूज यानी 70.85 रुपए के हिसाब से रकम देती है। इसके अलावा आप अपने किसी दोस्त को रेफर करके भी 20% कमीशन कमा सकते हैं।

2.Adv.li 
यह वेबसाइट भी यूआरएल को छोटा करने पर एक नि‍श्‍चि‍त रकम देती है। इसमें खास बात यह है कि इस पर आप एक बार में 100 या इससे ज्‍यादा यूआरएल एक साथ छोटा कर सकते हैं। इस वेबसाइट पर परफार्मिंग मीटर द्वारा यूआरएल के परफॉरमेंस को देखा जा सकता है। हालांकि, इसके द्वारा मिलने वाली रकम भारत में काफी कम है। यह वेबसाइट भारत में एक लिंक पर 1000 व्यूज आने पर केवल 0.41 डॉलर यानी 26.65 रुपए देती है।

3. LinkBucks 
इस वेबसाइट के जरिए आप यूआरएल को छोटा करके अपने सोशल नेटवर्क या अपनी वेबसाइट पर शेयर कर सकते हैं। कंपनी आपके द्वारा प्लेस किए गए यूआरएल का अट्रैक्शन और उस पर मिलने वाले लाइक के हिसाब से पेमेंट करेगी। वेबसाइट द्वारा शेयर किए हुए यूआरएल पर कम से कम पेमेंट 10 डॉलर है जो पे-पाल के जरिए से आपके अकाउंट में डाली जाती है। भारत में यह वेबसाइट 0.90 डॉलर यानी 58.5 रुपए प्रति‍ 1000 व्यूज के हिसाब से पेमेंट करती है।

Monday, 28 September 2015

यूजर्स फेसबुक से कर सकते हैं कमाई, बिजनेस बढ़ाने के लिए दिया ये ऑप्शन

यूजर्स फेसबुक से कर सकते हैं कमाई, बिजनेस बढ़ाने के लिए दिया ये ऑप्शन

 फेसबुक ने यूजर्स को कमाई करने का अच्छा मौका दिया है। जो जितना ज्यादा फेसबुक यूज करेगा, उसे उतना ही ज्यादा पैसा मिलेगा। फेसबुक ने एक ऐसा ऑप्शन भी दिया है, जिसका यूज करके आप अपने बिजनेस की मार्केटिंग कर सकते हैं। yourpehchan आपको बता रहा है कि‍ कैसे आप फेसबुक का इस्‍तेमाल कर बि‍जनेस बढ़ाने के साथ-साथ पैसा कमा सकते हैं।

ऐसे कमाएं फेसबुक से पैसे
फेसबुक के एडवांस यूजर्स फीचर की मदद से पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए फेसबुक पर आपको पेज बनाना होगा। आपको अपने पेज को हर रोज अपडेट करना होगा। ऐसा करने पर आपकी रीच बढ़ती जाएगी। रीच बढ़ने पर फेसबुक, आपके पेज को खुद ही स्कैन कर लेगा। इसके बाद आपको पेज पर विज्ञापन मिलने लगेंगे, जिसके जरिए आप पैसे कमा सकते हैं। हालांकि, इसके लिए फेसबुक पर आपको एक आवेदन करना होगा, जिसे फेसबुक अप्रूव करेगा। आपको फेसबुक से कितना पैसा कमा सकते हैं ये आपके फेसबुक यूज और आपके पेज की रीच के ऊपर निर्भर है।
 
फेसबुक पर बिजनेस और एडवांस यूजर फीचर संबंधी जानकारी के लिए क्लिक करें। (https://www.facebook.com/security) कैसे करें रजिस्टर इसके लिए आपको फेसबुक का एडवांस यूजर बनना पड़ेगा। आप जैसे ही फेसबुक के एडवांस यूजर...

Read more at: http://money.bhaskar.com/news-cppst/MON-INDU-COMP-simple-ways-to-earn-money-from-facebook-5126401-PHO.html
वीडियो शेयरिंग से करें कमाई
अगर आप अपनी टाइमलाइन या फेसबुक पेज पर कोई वीडियो अपलोड करते हैं, तो भी आप पैसा कमा सकते हैं। जो भी वीडियो आप अपलोड करेंगे, फेसबुक उस पर एड चलाएगा और इससे होने वाली आमदनी को आपके साथ शेयर भी करेगा। हां, वीडियो ओरिजनल होना चाहिए और उस पर किसी का कॉपीराइट नहीं होना चाहिए।
 
स्‍मॉल बि‍जनेस के लिए दिया नया ऑप्शन फेसबुक ने छोटे कारोबारि‍यों के लि‍ए बनाए गए पेज को पूरी तरह से बदलते हुए उसमें नया कॉल-टू-एक्‍शन बटन ऐड कि‍या गया है। इससे...

Read more at: http://money.bhaskar.com/news-cppst/MON-INDU-COMP-simple-ways-to-earn-money-from-facebook-5126401-PHO.html?seq=3
कैसे करें रजिस्टर इसके लिए आपको फेसबुक का एडवांस यूजर बनना पड़ेगा। आप जैसे ही फेसबुक के एडवांस यूजर बनेंगे, आपके पास एक नोटिफिकेशन आएगा कि आप फेसबुक के एडवांस यूजर...

Read more at: http://money.bhaskar.com/news-cppst/MON-INDU-COMP-simple-ways-to-earn-money-from-facebook-5126401-PHO.html
फेसबुक पर बिजनेस और एडवांस यूजर फीचर संबंधी जानकारी के लिए क्लिक करें। (https://www.facebook.com/security) कैसे करें रजिस्टर इसके लिए आपको फेसबुक का एडवांस यूजर बनना पड़ेगा। आप जैसे ही फेसबुक के एडवांस यूजर...

Read more at: http://money.bhaskar.com/news-cppst/MON-INDU-COMP-simple-ways-to-earn-money-from-facebook-5126401-PHO.html
 
फेसबुक पर बिजनेस और एडवांस यूजर फीचर संबंधी जानकारी के लिए क्लिक करें। (https://www.facebook.com/security)...

Read more at: http://money.bhaskar.com/news-cppst/MON-INDU-COMP-simple-ways-to-earn-money-from-facebook-5126401-PHO.html
फेसबुक पर बिजनेस और एडवांस यूजर फीचर संबंधी जानकारी के लिए क्लिक करें। (https://www.facebook.com/security) कैसे करें रजिस्टर इसके लिए आपको फेसबुक का एडवांस यूजर बनना पड़ेगा। आप जैसे ही फेसबुक के एडवांस यूजर...

Read more at: http://money.bhaskar.com/news-cppst/MON-INDU-COMP-simple-ways-to-earn-money-from-facebook-5126401-PHO.html
फेसबुक पर बिजनेस और एडवांस यूजर फीचर संबंधी जानकारी के लिए क्लिक करें। (https://www.facebook.com/security) कैसे करें रजिस्टर इसके लिए आपको फेसबुक का एडवांस यूजर बनना पड़ेगा। आप जैसे ही फेसबुक के एडवांस यूजर...

Read more at: http://money.bhaskar.com/news-cppst/MON-INDU-COMP-simple-ways-to-earn-money-from-facebook-5126401-PHO.html
 
फेसबुक पर बिजनेस और एडवांस यूजर फीचर संबंधी जानकारी के लिए क्लिक करें।...

Read more at: http://money.bhaskar.com/news-cppst/MON-INDU-COMP-simple-ways-to-earn-money-from-facebook-5126401-PHO.html
 yourpehchan
नई दि‍ल्‍ली। फेसबुक ने यूजर्स को कमाई करने का अच्छा मौका दिया है। जो जितना ज्यादा फेसबुक यूज करेगा, उसे उतना ही ज्यादा पैसा मिलेगा। फेसबुक ने एक ऐसा ऑप्शन...